नशीली कफ सिरप बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 शीशी अवैध सिरप जब्त

🔴 PRIDE INDIA NEWS | BREAKING NEWS
📍 सीधी | 16 मार्च 2026
सीधी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमोड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से नशीली कफ सिरप बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 50 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी जमोड़ी उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस को 15 मार्च 2026 की रात सूचना मिली थी कि ग्राम अंधियारखोह निवासी बृजेश उर्फ पुजेरी साकेत अपने घर के बाहर झाड़ियों में नशीली कफ सिरप छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान आरोपी के घर के पास झाड़ियों से लाल रंग की बोरी बरामद हुई, जिसमें 50 शीशी ऑनरेक्स (Onerex) कफ सिरप मिली। जब्त सिरप की कुल कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के पास दवा से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 22 तथा 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक गोविंद लाल, प्रधान आरक्षक रामखेलावन, प्रधान आरक्षक कुशुम, आरक्षक सतीश तिवारी, आरक्षक अंकित सिंह और आरक्षक अभिषेक की सराहनीय भूमिका रही।
👉 PRIDE INDIA NEWS