जहानाबाद रेल थाना में होली के मध्य नजर शांति समिति का हुआ बैठक

-जहानाबाद , रेल थाना में थाना अध्यक्ष डी.एन यादव एवं आरपीएफ के पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार जी के अध्यक्षता में होली के मध्य नजर शांति समिति का बैठक हुआ, बैठक में कई प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा परिचर्चा हुआ, लोगों में सहमति बनी कि महान पर्व होली को हर संभव शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए, जिसमें पुलिस, प्रशासन, जन प्रतिनिधि , सामाजसेवी एवं गणमान्य लोगों का सहयोग अनिवार्य है ,ताकि समाज में किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो, हर जगहों पर पैनी नजर रखी जाएगी, अंत में जहानाबाद के आम अवाम को होली की मंगल कामना करते हुए, बैठक समाप्त कर बैठक में उपस्थित सभी सामाजसेवी ,जनप्रतिनिधि, एवं पुलिस प्रशासन सामूहिक रूप से स्टेशन एरिया में फ्लैग मार्च कर आम लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की। शांति समिति के बैठक में भाग लेने वालों में स्थानीय वार्ड पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव, रेल थाना अध्यक्ष डी.एन यादव ,आरपीएफ के पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, एससी एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, राजद के जिला महासचिव विनोद यादव, नगर अध्यक्ष बैकुंठ यादव ,एस.आई. मुकेश सिंह, एवं पांडे जी, के साथ-साथ दर्जनों पुलिस, पदाधिकारी जनप्रतिनिधि समाजसेवी गण।
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार