क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार ने होली के त्यौहार के तहत मय फ़ोर्स के साथ पैदल मार्च करके लोगो को सुरक्षा का अहसास दिलाया

0 173

जनपद बहराइच क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के साथ थानाध्यक्ष रामगांव गुरुसेन सिंह मय फोर्स के साथ क्षेत्र में लगातार होली के पर्व पर कोई भी दंगा बवाल ना हो इस लिए पूरे क्षेत्र में पैदल रुट मार्च करके लोगों को सुरक्षा में का एहसास दिलाया, क्षेत्र मे भारी पुलिस बल भी लगाया गया जिससे, किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी व बवाल ना हो,क्षेत्राधिकारी महसी ने होली का शुभकामनायें देते हुए बताया, की होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है, त्यौहार को आपसी भाई चारे के साथ मनाये, जो रंग ना लगवाना चाहे तो उसको न लगाए,और ये भी बताया की अगर कोई दंगा बवाल करने की कोशिस करता है तो उसको चिन्हित करके कठोर कार्यवाही की जायेगी,रुट मार्च थाना रामगांव से निकल कर नेवादा चौराहा, बलवा पुर चौराहा, मेटुकहा चौराहा होते हुए हाइवे चौकी क्षेत्र से निकल कर गंभीरवा चौकी, व पूरे थाना रामगांव क्षेत्र होते हुए वापस थाना पर समाप्त किया,

 

रिपोर्टर सुभाष कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ प्राईड इंडिया न्यूज़ बहराइच

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment