होली पर पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी का संदेश: “सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं त्योहार”

0 277

सीधी।

होली के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने जिलेवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, इसलिए सभी नागरिक जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ इस पर्व को मनाएं।

पुलिस अधीक्षक ने अपने संदेश में कहा कि “हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि न केवल स्वयं सुरक्षित रहेंगे, बल्कि दूसरों की सुरक्षा और सम्मान का भी ध्यान रखेंगे। सीधी पुलिस आपकी होली को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए सदैव तत्पर है।”

होली पर्व हेतु सीधी पुलिस की एडवाइजरी जारी

त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीधी पुलिस ने विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

🔹 सहमति का रखें ध्यान

किसी भी व्यक्ति पर उसकी इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाएं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ शालीन व्यवहार करें।

🔹 नशे से दूर रहें – विशेष चेकिंग अभियान

शराब पीकर वाहन चलाने या सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा ‘ब्रेथ एनालाइजर’ के माध्यम से जांच की जाएगी।

🔹 सड़क सुरक्षा अनिवार्य

हेलमेट का प्रयोग करें, ट्रिपल राइडिंग से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।

🔹 सोशल मीडिया पर संयम

भ्रामक, आपत्तिजनक या नफरत फैलाने वाले संदेशों को साझा न करें। साइबर सेल सोशल मीडिया पर निगरानी रखे हुए है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

🔹 ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन

सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों एवं ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

🔹 सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें

जुलूस और आयोजनों में शांति एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखें। किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य न करें।

🔹 भीड़-भाड़ में सावधानी

सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों का विशेष ध्यान रखें। किसी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

📞 आपातकालीन सहायता

किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें:

डायल 112

पुलिस कंट्रोल रूम सीधी: 094799 98837

(सीधी पुलिस: आपकी सेवा में सदैव तत्पर)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment