देशव्यापी आंदोलन के तहत भारतीय मजदूर संघ सीधी का विरोध प्रदर्शन, 46 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

0 419

सीधी | 25 फरवरी 2026, देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ ने सीधी जिला में जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष विथिका भवन में जोरदार प्रदर्शन किया। श्रमिकों से जुड़ी लंबित मांगों के निराकरण को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिला मंत्री दीपनारायण द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि श्रमिक हितों की अनदेखी के विरोध में यह आंदोलन किया गया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।

 

वक्ताओं ने रखी मजदूरों की समस्याएं,

कार्यक्रम में पेंशनर्स कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मंगला प्रसाद द्विवेदी, सीमेंट एवं कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी तथा संभागीय अध्यक्ष बीरभान सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन दिया। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर वर्ग की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिससे श्रमिकों में असंतोष बढ़ रहा है।

उन्होंने वेतन, रोजगार सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, स्थायीकर्मी व्यवस्था और श्रमिक कल्याण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।

 

रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन,

विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचते हुए मुख्यमंत्री के नाम 46 मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में श्रमिकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।

 

बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद,

इस अवसर पर जिला मंत्री दीपनारायण द्विवेदी, कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष वाल्मीक प्रसाद त्रिपाठी, संभागीय उपाध्यक्ष विकास नारायण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पवन मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा, कार्यालय मंत्री प्रदीप साहू, प्रवेंद्र द्विवेदी, राज्य कर्मचारी संघ संयोजक शिवनारायण द्विवेदी, महामंत्री उमानिवास मिश्रा, दैनिक वेतन भोगी संघ अध्यक्ष रमेश सिंह, पेशा मोबिलाइजर संघ अध्यक्ष रजनीश साहू, भवन निर्माण श्रमिक संघ अध्यक्ष बब्बू साकेत, आर.एस. गौतम, प्रशांत तिवारी, योगेंद्र द्विवेदी, सुशील सिंह, लक्ष्मीनारायण शुक्ला, राधाकांत तिवारी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, लहरी सिंह, अनीता, शशि, किरण शुक्ला, संत कुमार द्विवेदी, अमरेश कुमार पाठक, रामदीन सतनामी सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

साफ संदेश — मांगें लंबित तो आंदोलन तेज,

संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। देशव्यापी रणनीति के तहत आगे भी चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सीधी में हुए इस प्रदर्शन ने यह संकेत दिया है कि श्रमिक संगठनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में मजदूर मुद्दों पर आंदोलन और तेज होने की संभावना है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment