NDPS एक्ट पर सीधी पुलिस की बड़ी पहल: ‘क्वालिटी इन्वेस्टिगेशन’ पर विशेष कार्यशाला संपन्न

प्राइड इंडिया न्यूज़ | सीधी
जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों को न्यायालय से कड़ी सजा दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी में NDPS एक्ट पर एक उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के विशेष निर्देशन में जिला पुलिस मुख्यालय के सभागार में संपन्न हुई।
🟢 न्यायिक अधिकारियों ने दिया विधिक मार्गदर्शन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर सत्र न्यायाधीश श्री राकेश सोनी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के मामलों में प्रक्रियात्मक शुद्धता ही आरोपी को सजा दिलाने की सबसे बड़ी कुंजी है।
जीपी श्री सुखेंद्र द्विवेदी एवं एजीपी श्री अरुण मिश्रा ने साक्ष्य संकलन, जब्ती की कार्रवाई और पंचनामा तैयार करने के दौरान होने वाली तकनीकी त्रुटियों से बचने के संबंध में विस्तृत विधिक जानकारी दी।
🟢 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव, एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल, रक्षित निरीक्षक श्री बीरेंद्र कुमरे सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी और विवेचक अधिकारी उपस्थित रहे।
🟢 प्रशिक्षण का मुख्य फोकस
कार्यशाला में विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर जोर दिया गया—
जब्ती एवं पंचनामा की वैधानिक प्रक्रिया का अक्षरशः पालन
साक्ष्यों का सटीक दस्तावेजीकरण
न्यायालय में मजबूत पैरवी सुनिश्चित करना
एनडीपीएस मामलों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना
🟢 संचालन और आभार
कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक अरुणा द्विवेदी (थाना प्रभारी कुसमी) ने किया। समापन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को मैदानी स्तर पर लागू करने का आह्वान किया।