निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और सुरक्षा पर जोर, तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

0 436

सीधी। मॉर्निंग वॉक के दौरान डॉ. राजेश मिश्र ने सीधी विधानसभा अंतर्गत ग्राम नौडिया में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद रेलवे प्रशासनिक अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरा होना चाहिए, ताकि क्षेत्रीय नागरिकों को जल्द सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

इस दौरान सांसद ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों की सतत निगरानी उनकी प्राथमिकता है और महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने के लिए लगातार निरीक्षण एवं समीक्षा की जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment