सादर अभिवादन!सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 159

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖आर डी पांडेय और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

शनिवार, 21 फरवरी 2026

🔵👉सीधी के बहरी रेंजर ऑफिस से महज 3 किलोमीटर दूर जंगल में कल लगी थी आग, विभाग रहा बेखबर।

🔵👉सीधी पुलिस ने सुलझाई अपहरण की गुत्थी, बिहार से नाबालिक को किया दस्तयाब, आरोपी पहुंचा जेल में।

🔵👉सीधी में कुसमी पुजारी हत्याकांड की जांच में आई तेजी, घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी। परिजनों से भी की मुलाकात।

🔵👉मध्य प्रदेश में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 6 साल में 323. 99 करोड़ की हुई धोखाधड़ी। पीड़ितों को लौटे सिर्फ 29.26 लाख।

🔵👉डिंडोरी जिले के आदर्श आवासीय विद्यालय शहपुरा के दो छात्र हॉस्टल से भागे, पुलिस की तत्परता से सुरक्षित मिले।

🔵👉 मैं जो चाहूं कर सकता हूं, टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिखाए तेवर, ये फैसला बहुत शर्मनाक है! अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ वाले फैसले पर बोले ट्रंप। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के देशों पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगाया।

🔵👉कांग्रेस को लगा बहुत बड़ा झटका, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने दिया पद से इस्तीफा, फोन स्विच ऑफ आ रहा।

🔵👉विदेशी मुद्रा भंडार के टूटे सारे रिकॉर्ड, पहली बार 725 अरब डॉलर के पार खजाना।

🔵👉 बड़ा निर्णय ,गुजरात में शादी के लिए माता-पिता की मंजूरी जरूरी,आवेदन करते ही पैरेंट्स को व्हाट्सएप पर जानकारी मिलेगी, 40 दिन बाद मिलेगा प्रमाण-पत्र

🔵👉बाबर के नाम पर मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट का मामले पर विचार करने से इनकार।

🔵👉AI समिट में विरोध के बाद बड़ी कार्रवाई, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार, CCTV से पहचान जारी।

🔵👉फरीदाबाद फैक्ट्री अग्निकांड में मौतों का आंकड़ा 39 पहुंचा, मालिक के बेटे सहित दो और की मौत।

🔵👉 उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, सभी सरकारी दफ्तर होंगे तंबाकू मुक्त, स्कूलों में अनिवार्य होगा एंटी-टोबैको चैप्टर

🔵👉गाजा शांति पहल पर भारत की मौजूदगी, ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का नहीं बना सदस्य, पहली बैठक में ऑब्जर्वर के तौर पर की भागीदारी।

खेल समाचार

🔴👉🏏 T20 विश्व कप क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेले गए मैच में जैंपा की गेंदबाजी के बाद मार्श के तूफान में उड़ा ओमान, ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ सफर किया समाप्त।

🔴👉🏏 T20 विश्व कप क्रिकेट में सुपर-8 का पहला मैच आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ,टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड पर भारी पड़ सकता है पाकिस्तान, साहिबजादा फरहान टॉप रन स्कोरर।

🔆प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो🔆

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment