राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाकर साप्ताहिक बाजार निर्धारित स्थल पर किया गया संचालित

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
बजाग-डिंडौरी जिले के बजाग ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगहना में आज दिनांक 20 फरवरी 2026 से ग्राम पंचायत खरगहना में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार को आदेशित कर निर्धारित बाजार स्थल पर स्थानांतरित कराया गया। पंचायत समन्वयक अधिकारी श्री देव सिंह मरावी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं व्यापारियों के सहयोग से बाजार को सुव्यवस्थित रूप से नए स्थल पर शिफ्ट कर संचालन की कार्यवाही पूर्ण की गई।
पूर्व में बाजार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने के कारण यातायात प्रभावित होता था तथा दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती थी। बाजार को नियत स्थल पर संचालित किए जाने से अब मुख्य मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका में कमी आई है।
इस निर्णय से ग्रामवासियों एवं व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है तथा सभी ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की है।