सिहावल में नशे के सौदागरों पर सर्जिकल स्ट्राइक”

0 446

 

प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल की अगुवाई में 3.80 लाख का मसरूका जब्त, चार तस्कर सलाखों के पीछे

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ | सिहावल

रिपोर्ट: शाहिद खान

नशे के अंधेरे में धकेले जा रहे समाज के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सीधी जिला के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहावल चौकी पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस ने अभय ट्रेडर्स के पास घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। जैसे ही गिरफ्तारी की खबर क्षेत्र में फैली, अवैध नशे के कारोबारियों में खलबली मच गई। प्रशासन की यह कार्रवाई सख्त मंशा और जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संदेश देती नजर आई।

 

बड़ी मात्रा में गांजा और वाहन जब्त

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से —

8 किलो 137 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।

साथ ही दो अपाची मोटरसाइकिल जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 60 हजार रुपये बताई गई।

इस प्रकार गांजा सहित कुल 3 लाख 80 हजार रुपये का मसरूका पुलिस ने जब्त किया है।

 

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

 

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में —

रामा केवट (22 वर्ष, गाड़ा)

मोती साकेत (28 वर्ष, गाड़ा)

सत्यम केवट (26 वर्ष, बनिया कॉलोनी)

अभिषेक केवट (24 वर्ष, पुराना स्टेट बैंक क्षेत्र)

शामिल हैं।

 

नेतृत्व और टीमवर्क की सराहना

 

इस पूरी कार्रवाई में नवागत चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व की व्यापक सराहना हो रही है। उनके साथ प्रधान आरक्षक रोहित सिंह परिहार, आरक्षक विकास सिंह चंदेल, राहुल सिंह चंदेल एवं अमित मिश्रा ने टीम भावना के साथ सक्रिय भूमिका निभाई।

 

समाज को राहत, तस्करों में दहशत

 

इस बड़ी कार्रवाई से जहां आम नागरिकों में भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं नशे के अवैध कारोबार में लिप्त तत्वों में डर का माहौल है। पुलिस की यह सफलता नशे के खिलाफ जारी अभियान में एक सशक्त और प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment