डिंडोरी जिले में मनरेगा के लंबित मजदूरी भुगतान शुरू, चार करोड़ से अधिक राशि जारी

0 259

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

डिंडोरी। जिला पंचायत डिंडोरी के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों एवं जनपद स्तर पर संचालित मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों में लंबित मजदूरी का भुगतान भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।

 

अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में लगभग चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान मजदूरों के खातों में किया जा चुका है। शेष लंबित भुगतान भी भारत सरकार द्वारा चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है।

 

जिला पंचायत ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल पर उपलब्ध भुगतान संबंधी आंकड़े संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को प्रेषित कर दिए गए हैं। साथ ही यह भी आश्वस्त किया गया है कि सभी पात्र श्रमिकों को नियमानुसार शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

 

मनरेगा के तहत जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य जारी हैं, जिनमें ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया तेज होने से श्रमिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment