अवैध रेत परिवहन करते वाहन सहित चालक गिरफ्तार.

(सीधी में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही)
सीधी:– जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पडवारी में वन विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है।
======
मामला का संक्षिप्त विवरण
=======
मझौली वन विभाग की टीम द्वारा वन परिक्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि पडवारी नाला से अवैध रेत में संलिप्त परिवहन करते बिना वैध दस्तावेजों के बिना नंबर के एक लाल रंग की महिन्द्रा कंपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन को जब्त किया। वहीं वाहन के मालिक एवं चालक के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही की गई है।
इस संपूर्ण कार्यवाही में वनमंडलाधिकारी प्रीति अहिरवार के मार्गदर्शन में उपवन मंडल अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर राजेश शुक्ला और समस्त स्टाफ द्वारा की गई।