समर्पण सेवा अभियान अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड बजाग में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों हेतु शिविर आयोजित

0 462

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

बजाग,डिंडौरी-जिला कलेक्‍टर महोदया के मार्गदर्शन पर समर्पण सेवा अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत बजाग, जिला डिण्डौरी में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना था।

शिविर में कुल 318 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इस दौरान 48 हितग्राहियों के मेडिकल प्रमाण पत्र तथा 48 हितग्राहियों के यूडीआईडी (UDID) कार्ड बनाए गए। साथ ही समस्‍त प्रकार के 132 नवीन पेंशन प्रकरण दर्ज किए गए एवं 39 पेंशन संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 23 हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदाय हेतु चिन्हित किया गया तथा 13 हितग्राहियों को आवश्यक चिकित्सीय जांच के लिए संदर्भित किया गया।

शिविर में आयुष विभाग द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को तीन प्रकार की औषधियाँ वितरित की गईं तथा स्वस्थ जीवनशैली, दैनिक दिनचर्या, आहार-विहार एवं आवश्यक जीवन-यापन संबंधी परामर्श प्रदान किया गया, जिससे वे बेहतर स्वास्थ्य के साथ आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्‍डौरी श्री द्वियांशु चौधरी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बजाग श्री रामबाबू देवांगन, एवं जिला चिकित्‍सालय मेडिकल बोर्ड के सदस्‍य सहित जिला एवं जनपद पंचायत के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित रूप से किया गया तथा हितग्राहियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment