पड़रिया खुर्द में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

0 171


जिला ब्यूरो रिपोर्ट: मनोज कुमार यादव | डिंडोरी
डिंडोरी जिले के शाहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पड़रिया खुर्द में धार्मिक आस्था और उत्साह के वातावरण में शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खेरमाई प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
इस पावन आयोजन का आयोजन श्री ब्रह्मचारी शंकरानंद महाराज जी के सानिध्य में किया जा रहा है। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ नगर भ्रमण किया, जिससे पूरा क्षेत्र धर्ममय वातावरण से सराबोर हो गया।


जानकारी के अनुसार यह धार्मिक आयोजन 11 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा का वाचन, यज्ञ अनुष्ठान एवं धार्मिक प्रवचन होंगे।
आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।
इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment