‎ग्राम पंचायत बरनरई में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी

0 148

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

करंजिया-कलेक्टर के निर्देशानुसार तथा एसडीएम बजाग एवं उप संचालक कृषि (DDA) के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बरनरई में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में किसानों को कृषि धन-धान्य योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान मिट्टी नमूना लेने की सही विधि, नरवाई प्रबंधन के अंतर्गत सुपर सीडर/हैप्पी सीडर/स्मार्ट सीडर पर उपलब्ध अनुदान एवं मशीनों के उठाव की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही फार्मर आईडी, ई-टोकन प्रणाली, मशरूम उत्पादन एवं बांस उत्पाद जैसे वैकल्पिक आजीविका साधनों की जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया गया। चौपाल में किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment