एसडीएम व सीईओ बजाग ने ग्राम पिंडरुखी में स्कूल व निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

0 158

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

बजाग-एसडीएम एवं सीईओ, जनपद पंचायत बजाग द्वारा ग्राम पिंडरुखी में मिडिल स्कूल तथा निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में दर्ज 74 विद्यार्थियों में से 26 विद्यार्थियों की उपस्थिति पाई गई, जिस पर अधिकारियों ने उपस्थिति बढ़ाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात आमाडोंगरी स्थित निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं सरवाही आधार कैंप का भी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment