गाड़ासराई और शोभापुर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का प्रशिक्षण

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
बजाग-आकांक्षी विकासखंड बजाग के अंतर्गत सेक्टर गाड़ासराई और शोभापुर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राम बाबू देवांगन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बजाग के मार्कदर्शन में किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ की विस्तृत जानकारी देना और एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) के निर्धारित मानकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी पुष्पलता मरावी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आकांक्षी ब्लॉक में स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति को बेहतर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ICDS के 4 प्रमुख इंडिकेटर्स पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मिशन मोड में कार्य किया जाए।
तकनीकी और पोषण संबंधी दिशा-निर्देश
सेक्टर सुपरवाइजर भूपेश्वरी धुर्वे ने तकनीकी पहलुओं पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण मे शत-प्रतिशत डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करना, बच्चों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूरक पोषण आहार प्रदान करना, बच्चों की ऊंचाई और वजन का समय-समय पर मापन कर कुपोषण की निगरानी करना, बच्चों के आधार कार्ड, समग्र आईडी बनवाने और e-KYC की प्रक्रिया को पूर्ण करना।
बुनियादी सुविधाओं में सुधार की पहल
प्रशिक्षण में केवल पोषण ही नहीं, बल्कि आंगनवाड़ी केंद्रों की बुनियादी सुविधाओं पर भी मंथन हुआ। केंद्रों में स्वच्छ पेयजल और शौचालय व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने केंद्रों में निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा में पूर्ण करेंगी।