आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम: ग्राम पंचायत सरवाही में विशेष कैंप का आयोजन, शासन की योजनाओं से जुड़ रहे ग्रामीण

0 196

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग

 

बजाग-दिशा-निर्देशानुसार आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत विकास के विभिन्न इंडिकेटर्स (सूचकांकों) में सुधार लाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सरवाही में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामबाबू देवांगन के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान विशेष रूप से बच्चों के आधार पंजीयन और हितग्राहियों के अपडेशन पर ध्यान केंद्रित किया गया पंचायत के 36 छोटे बच्चों का नया आधार कार्ड बनाया गया, जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की समग्र आईडी का ई-केवाईसी (e-KYC) किया गया एवं उनके पुराने रिकॉर्ड्स में मोबाइल नंबर अपडेट किए गए। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य और पोषण एक महत्वपूर्ण पैरामीटर है। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में पोषण आहार वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए ई-केवाईसी का होना अनिवार्य है। इस शिविर के माध्यम से आधार लिंक होने से अब पात्र महिलाओं और बच्चों तक पोषण सामग्री की पहुँच अधिक सुलभ और सटीक हो जाएगी। इस प्रकार के कैंपों के माध्यम से प्रशासन का लक्ष्य आकांक्षी ब्लॉक के सभी निर्धारित इंडिकेटर्स को ‘सैचुरेशन’ मोड पर लाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति तकनीकी खामियों या दस्तावेजों की कमी के कारण लाभ से वंचित न रहे। इस प्रकार के शिविर लगातार अन्य ग्राम पंचायतों में भी लगाने की योजना की गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment