सादर अभिवादन! सुबह सवेरे समाचार दर्शन

.. संपादक➖ आर डी पांडेय
.. और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
.. मंगलवार 10- फरवरी -2026
🔵👉सीधी जिले को मिला नया संगठनात्मक संबल, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री बने जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री।
🔵👉सीधी जिले में बहरी चप्पल कांड वाली महिला ने सीधी विधायक रीती पाठक को घुमाया फोन।
🔵👉सीधी जिले के चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात करने जाएंगे ग्वालियर चंबल संभाग।
🔵👉सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह की बड़ी पहल, 55 अत्यंत निर्धन कन्याओं का कराएंगे स्वयं के खर्चे से सामूहिक विवाह।
🔵👉सीधी सिंगरौली हाईवे रोड 39 पर नेबूहा में भीषण सड़क हादसा दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल। समाजसेवी मृत्युंजय गौतम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल।
🔵👉डिंडोरी जिला जल अभावग्रस्त घोषित, 30 जून तक लागू रहेगा प्रतिबंध।
🔵👉पांडुरना जिले की पीपल पानी में ब्लास्टिंग से दहलाला इलाका, भारतीय किसान संघ की हुंकार, कंपनी बंद कराने हेतु होगा उग्र आंदोलन।
🔵👉पेंगुइन रैंडम हाउस बोला- ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पब्लिश नहीं, नरवणे की बुक का कोई भी हिस्सा सार्वजनिक नहीं,राहुल गांधी ने लोकसभा में दिखाई
🔵👉किताब पर विवाद, पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक सोशल मीडिया पर लीक, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, राहुल इसकी कॉपी लेकर संसद पहुंचे थे, दावा किया- चीन ने लद्दाख में घुसपैठ की थी
🔵👉पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पुस्तक की प्री-प्रिंट कॉपी ऑनलाइन कैसे पहुंची, इसमें किन लोगों या संस्थाओं की भूमिका हो सकती है, और क्या इसमें कॉपीराइट या अन्य कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🔵👉गांव से लेकर शहर तक… महाराष्ट्र के जिला परिषद चुनावों में BJP की जीत पर गदगद हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,।
🔵👉 बजट सत्र का 10वां दिन, लोकसभा स्पीकर को पद से हटाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा विपक्ष, 103 सांसदों ने हस्ताक्षर किए।
🔵👉बजट सत्र के दौरान अप्रकाशित किताब, सांसदों के निलंबन, विपक्षी महिला सांसदों पर पीएम पर हमले की साजिश जैसे मुद्दे ने सरकार और विपक्ष के संबंधों की खाई चौड़ी कर दी है।।
🔵👉 संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। लेकिन उनके पास इतनी संख्या (सांसद सदस्य) नहीं है कि स्पीकर को हटाया जा सके। रिजिजू ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने स्पीकर और अधिकारियों की मेज पर चढ़कर, उनके कमरे में घुसकर संसदीय संस्था का अपमान किया।
🔵👉 सुप्रीम कोर्ट बोला-SIR में कोई रुकावट नहीं आने देंगे, बंगाल में फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश करने की डेडलाइन एक हफ्ते बढ़ाई।
🔵👉मणिपुर के लितान में हिंसा भड़की, 25 घर फूंके, उपद्रवियों ने गोलीबारी भी की; BSF-CRPF और असम राइफल्स के जवान तैनात।
🔵👉शरद पवार की तबीयत अब स्थिर, सीने में जकड़न के चलते पुणे के अस्पताल में हुए थे भर्ती।
खेल समाचार
🔴👉🏏पलटू पाकिस्तान ने लिया यू-टर्न, भारत के खिलाफ खेलेगा ग्रुप मैच,शहबाज सरकार ने किया एलान।
🔴👉🏏साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हराया, ग्रुप-डी में नंबर-1 पर आया, मार्करम की फिफ्टी, एनगिडी ने 4 विकेट झटके।
🔴👉🏏T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में जिंबॉब्वे ने ओमान को तो स्कॉटलैंड ने इटली को हराया।
🔆प्रहइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ, सुखद और मंगलमय हो🔆