पड़रिया खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र में दोपहर 12बजे ही लटक गया ताला, जिम्मेदार अधिकारी बने कुंभकरण

0 712

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पड़रिया खुर्द स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही का गंभीर मामला लगातार सामने आ रहा है। शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र में दोपहर लगभग 12 बजे ही ताला लग गया, जबकि नियमानुसार केंद्र का संचालन तय समय तक होना चाहिए। केंद्र के समय से पहले बंद हो जाने से

 

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार आंगनबाड़ी केंद्र के समय से पहले बंद होने की खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, बावजूद इसके संबंधित विभागीय अधिकारी और पर्यवेक्षक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कुंभकरण की नींद में सोए नजर आ रहे हैं।

 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा नियमित रूप से समय का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे शासन की महत्वपूर्ण योजनाएं कागजों तक ही सीमित होकर रह गई हैं। बच्चों के पोषण स्तर और महिलाओं के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में आंगनबाड़ी केंद्र समय पर संचालित हो और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। अब देखना यह है कि खबरों के प्रकाशन के बाद भी सोए हुए अधिकारी कब जागते हैं और कब इस गंभीर लापरवाही पर कार्रवाई होती है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment