सुबह सवेरे समाचार दर्शन

.. संपादक➖ आर डी पांडेय
.. और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
शुक्रवार, 30 जनवरी 2026
⛔👉यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सीधी में हुआ महा आंदोलन, करणी सेना, ब्राह्मण युवा संघ, छात्र संगठन तथा अधिवक्ता संघ समेत कई संगठनों ने किया जोरदार प्रदर्शन। सड़क पर भारी संख्या में उतरे लोग। थर्राया सीधी प्रशासन।
⛔👉सीधी में 7 फरवरी से शुरू गेहूं की एम एसपी खरीदी का पंजीयन 7 मार्च तक मौका, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा समर्थन मूल्य।
⛔👉सीधी में सीधी पुलिस का एकीकृत जागरूकता अभियान पकड़ रहा रफ्तार।
⛔👉डिंडोरी जिले के पड़रिया खुर्द में 25 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया भूमि पूजन।
⛔👉मध्य प्रदेश की होनहार बेटी शांभवी पाठक का विमान हादसे में हुआ निधन। सपनों को लग गया विराम।
⛔👉विराट कोहली का अचानक इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ गायब, सोशल मीडिया पर मची खलबली।
⛔👉पांडुरना जिले में नशे के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त, जिले में बिछेगा कडा़ई का जाल, कलेक्टर ने दिए निर्देश।
⛔👉जाति-आधारित भेदभाव से निपटने के लिए जारी यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, कहा हम पीछे जा रहे है।
⛔👉बढ़ते तनाव के बीच अचानक ईरान क्यों पहुंचे भारत के डिप्टी NSA? अमेरिका भी हुआ हैरान।
⛔👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों से डरे यूरोपीय देशों के लिए जर्मनी बनाएगा परमाणु बम।
⛔👉पुतिन ने पहली बार जेलेंस्की के लिए खोले दरवाजे, मॉस्को आने का न्योता।
⛔👉पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, बेटे, पार्थ पवार और जय पवार ने दी मुखाग्नि, आंसुओं के सैलाब के बीच हुआ अंतिम संस्कार।
⛔👉अजित पवार की पत्नी महाराष्ट्र की डिप्टी–CM बन सकती हैं,पति की बारामती सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, पार्टी के शरद गुट में विलय की भी चर्चा।
⛔👉अजित पवार के प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला,इसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर,यह हादसे का कारण बताएगा।
⛔👉राजस्थान- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव,पिता का दावा- इंजेक्शन के कारण जान गई, आज होगा अंतिम संस्कार।
⛔👉SIR के खिलाफ सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा,याचिकाकर्ता बोले- ECI मनमानी नहीं कर सकता, चुनाव अधिकारी अदालत नहीं जो नागरिकता तय करेंगे।
⛔👉 सोना चांदी -चांदी 19500 रुपये उछलकर ₹4.04 लाख प्रति किलो पर पहुंची, सोना 1.83 लाख प्रति 10 ग्राम।
⛔👉महिलाओं के खाते में जाएंगे 2-2 लाख रुपये, बिस्मिल्ला खां के नाम पर खुलेगा कॉलेज, नीतीश कैबिनेट में 32 एजेंडों पर मुहर।
⛔👉घरेलू कामगारों के लिए न्यूनतम वेतन तय करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- कोई काम पर नहीं रखेगा।
⛔👉अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बदरी-केदार व गंगोत्री में भी एंट्री नहीं।
⛔👉इंडियन फुटबॉल लीग की घोषणा, विदेशी लीग की तर्ज पर अब क्लबों के हाथ में होगा संचालन।
⛔👉कड़ाके की ठंड के बीच सरहद पर बड़ी कार्रवाई, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए किए ढेर।
खेल समाचार
⛔👉🏏T20 वर्ल्ड क्रिकेट के लिए घुटनों पर आया पाकिस्तान बांग्लादेश के समर्थन में बहिष्कार के बाद पाकिस्तान ने कटाया कोलंबो का टिकट।
⛔👉🏏महिला प्रीमियर लीग में स्मृति मंधाना और Grace Harris की तूफानी पारी, WPL 2026 के फाइनल में पहुंची आरसीबी।
⛔👉भारत में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप खेलने आएंगे बांग्लादेश के खिलाड़ी,टी-20 वर्ल्डकप खेलने से मना किया था, मुस्तफिजुर को IPL से बाहर करने पर विवाद।
🌹प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो🌹