विमान हादसे में मध्यप्रदेश की होनहार बेटी शांभवी पाठक का निधन 

0 251

महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश, सपनों की उड़ान अधूरी रह गई

महाराष्ट्र में हुए दर्दनाक विमान हादसे में मध्यप्रदेश की होनहार बेटी शांभवी पाठक की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोगों के भी मारे जाने की सूचना है, जिनमें अजीत पवार सहित यात्रियों के नाम सामने आ रहे हैं।

शांभवी पाठक एक बेहद प्रतिभावान, कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित पायलट थीं। उन्होंने अपने सपनों को मेहनत, साहस और आत्मविश्वास के साथ जिया और कम उम्र में ही विमानन क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई।

इस दुखद घटना से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। शांभवी पाठक का असमय निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

👉 प्रशासन व संबंधित एजेंसियों द्वारा हादसे की जांच की जा रही है।

👉 देशभर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment