विकसित भारत की गारंटी है जी राम जी पूर्व विधायक – शरदेन्दु तिवारी

बहुआयामी एवं गुणात्मक है जी राम जी योजना – देव कुमार सिंह चौहान
चुरहट विधानसभा का जी राम जी योजना सम्मेलन संपन्न
सीधी। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधायक 2025 के अंतर्गत जन-जागरण अभियान को लेकर चुरहट विधानसभा का जी राम जी योजना सम्मेलन रामपुर नैकिन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरदेन्दु तिवारी ने कहा कि जी राम जी योजना विकसित भारत बनाने की ठोस गारंटी है। यह अधिनियम विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो मनरेगा के स्थान पर लागू होकर ग्रामीण विकास को नई गति देगा तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को अधिक रोजगार मिलेगा। साथ ही आजीविका सृजन एवं परिसंपत्ति निर्माण के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान होगी।
अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि जी राम जी विधेयक भ्रष्टाचार मुक्त, बहुआयामी एवं गुणात्मक है। इस योजना से ग्रामों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यह सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना से सभी ग्राम पंचायतें स्वावलंबी और सामर्थ्यवान बनेंगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, अभियान टोली के संयोजक जिला उपाध्यक्ष शिवदान साकेत, नगर परिषद अध्यक्ष रामकुमार साहू, जिला मंत्री श्रीमती उर्मिला साकेत, अभियान टोली के सह संयोजक व जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, भानु पाण्डेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला, प्रमोद सिंह, रजनीश शुक्ला, नीरज मिश्रा, विनोद पटेल, बुद्धिसेन साहू, हीरा सिंह, प्रदीप शुक्ला, महेंद्र शुक्ला, कृष्णबहादुर सिंह, मुनिराज विश्वकर्मा, रवि साकेत, गुड़िया साकेत, नागेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, श्रीमती क्रांति निगम सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं मातृशक्तियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।