अवैध रेत उत्खनन पर सीधी पुलिस का कड़ा प्रहार भरुही नदी घाट पर भोर की दबिश, टाटा 407 जब्त, आरोपी गिरफ्तार

0 437

सीधी | 24 जनवरी 2026
सीधी जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भरुही नदी घाट से अवैध रेत लोड करते टाटा 407 वाहन को जब्त किया है।
भोर में दबिश, माफियाओं की कोशिश नाकाम
थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भरुही निवासी आशीषधर द्विवेदी टाटा 407 (क्रमांक UP 64 T 6055) से अवैध रेत लोड कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की आहट पाकर चालक ने वाहन नदी से बाहर निकालकर चढ़ाई पर आधी ट्रॉली रेत खाली कर दी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को मौके से जब्त कर लिया।
आरोपी हिरासत में, वाहन जब्त
पुलिस ने चालक आशीषधर द्विवेदी पिता चतुराजधर द्विवेदी (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम भरुही को हिरासत में लेकर सुबह करीब 3:10 बजे गवाहों के समक्ष टाटा 407 जब्त की। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय, सउनि अविनेश चौधरी एवं आर. रजनीश द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का संदेश
सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment