पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित

घोसी (जहानाबाद) प्रखंड कार्यालय के ग्राम कंपलेक्स में आज शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों के बैठक का किया गया आयोजन, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जयमंती कुमारी ने की, इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीता कुमारी ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में किसान पहचान कार्ड को बनाना है जिससे सभी किसान भाईयों को किसान सम्मान, खाद,बीज,व खेती किसानी के उपकरण की समान, वहीं धान खरीद विक्री आदि सभी प्रकार के लाभ हमारे कृषकों को मिल सकें, वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ,अरुण कुमार ने बताया कि सभी आसा दीदी को न ई नवेली दुल्हन को देने के लिए सिंगार दान अपने पोषक क्षेत्रो में देना है, इस दौरान अंचलाधिकारी सुधीर तिवारी,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमरजीत कुमार, बालविकास परियोजना पदाधिकारी निर्मला दास, प्रखंड स्वच्छता समन्वयक सोनी कुमारी समेत सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे