शक्ति भगदु में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गौरव दिवस

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
शहपुरा (डिंडोरी) — जनपद पंचायत शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खैर भगदु के पोषक ग्राम शक्ति भगदु में गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई, वहीं बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।
गौरव दिवस आयोजन का उद्देश्य ग्राम की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को गौरव दिवस के महत्व से अवगत कराया गया तथा ग्राम के विकास, एकजुटता और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
इस आयोजन में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता से कार्यक्रम सफल एवं प्रेरणादायक रहा। बच्चों एवं युवाओं ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।
समापन अवसर पर ग्राम के विकास और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे आने वाली पीढ़ियों में गांव और समाज के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।