स्वर्गीय आर.एन. विश्वकर्मा स्मृति अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

0 224

 

 

सिंगरौली। स्वर्गीय आर.एन. विश्वकर्मा स्मृति अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदरणीय राजेंद्र मेश्राम जी रहे। उनके साथ चिंगी टोला के सरपंच प्रतिनिधि एवं खुटार मंडल के अध्यक्ष आदरणीय मनोज कुमार शाह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दूसरे मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सितुल पंचायत के लोकप्रिय सरपंच आदरणीय आर.के. वर्मा जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खुटार सचिव आदरणीय अवधेश शाह जी, सचिव आदरणीय जितेंद्र विश्वकर्मा जी, समिति सदस्य संतलाल शाह जी, लक्ष्मी नारायण जी, लल्लू प्रसाद शाह जी, महेश शाह जी, सुदामा शाह जी तथा मीडिया प्रतिनिधि आशीष कुमार शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मंच संचालन का दायित्व आदरणीय राजेश विश्वकर्मा जी द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment