पांढुरना जिला इकाई ने दी बधाई: सचिन कावले फिर अध्यक्ष और सुधीर नांदेकर बने महासचिव

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ
पांढुरना। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में एक बार फिर नेतृत्व पर भरोसा जताया गया है। श्री सचिन (गुड्डु) कावले जी को पुनः अध्यक्ष एवं श्री सुधीर नांदेकर जी को पुनः महासचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस घोषणा के बाद पांढुर्णा जिला इकाई के समस्त पत्रकार साथियों में हर्ष का माहौल है। जिले के पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार
जिला इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री शलभ भदौरिया जी, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री मोहम्मद अली जी एवं प्रदेश महासचिव माननीय श्री सत्यनारायण वैष्णव जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है। पत्रकारों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और विश्वास से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
संगठन की मजबूती पर विश्वास
पांढुर्णा के पत्रकारों ने विश्वास जताया है कि सचिन कावले और सुधीर नांदेकर अपने अनुभव और समर्पण से संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
निवेदक:
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई – पांढुर्णा
(समस्त पत्रकार साथी)