शिक्षा जगत के स्तंभ स्व. बृजनंदन बाबू को काको में श्रद्धांजलि

0 189

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

जहानाबाद (काको)। शिक्षा जगत के महान नेता एवं शिक्षक हितों के प्रखर योद्धा स्व. बृजनंदन शर्मा बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु काको में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मनियावां निवासी एवं पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार जी के पूज्य पिताजी स्व. बृजनंदन बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. बृजनंदन बाबू ने जीवनभर शिक्षकों के सम्मानजनक वेतनमान, पदोन्नति, नियमित वेतन भुगतान एवं विभागीय अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका नेतृत्व इतना प्रभावशाली था कि उनके आंदोलन के आह्वान से सरकारें भी संवाद और सम्मानजनक समझौते को बाध्य होती थीं। उनके निधन से शिक्षा और शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्रद्धांजलि सभा में एससी/एसटी कर्मचारी संघ, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि स्व. बृजनंदन बाबू का संघर्ष, नेतृत्व और योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment