क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित 

0 160

घोसी (जहानाबाद) प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दुसरे दिन आयोजित खेल के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीता कुमारी, काको थाना केए एस आई विरेन्द्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता अवधेश शर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र कुर्रे के आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ, ईश्वर रंजन पाण्डेय समेत कई लोग मुख्य रूप से शामिल थे, इस दौरान महिला कबड्डी खेल के विजेता आर सी सी क्लब शेखपुरा वहीं उप विजेता महीला युवा क्लब मीरावीघा को कप पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया गया, इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेश शर्मा ने युवाओं को संबोधन भाषण में कहा कि खेल के मैदान को हम पुजा के स्थान मानते हैं जहां सभी जाति व धर्म के मानने वाले खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेल को खेलते हैं, जहां आपसी सद्भाव के वातावरण खेलाड़ी सहित समाज में एकता कायम होती है, वहीं पुरुष के फाइनल फुटबॉल मुकाबले में जागृति युवा क्लब सैदपुर विजेता वहीं उप विजेता फुटबॉल क्लब डमउआ को कप मेंडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर वार्ड पार्षद रविश कुमार राजद नेता राजकुमार यादव खेल शिक्षक प्रहलाद शर्मा, अजय कुमार, गौतम कुमार समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment