समृद्धि यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों का किया अभिवादन स्वीकार

पटना, बिहार।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार से शुरू होने वाली बिहार समृद्धि यात्रा के तहत पटना हवाई अड्डे पहुंचे, जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व शुभचिंतक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की शुरुआत पश्चिमी चंपारण जिले से होगी। यात्रा के दौरान वे बिहार के सभी जिलों में जाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधानपरिषद सदस्य संजय गांधी, प्रदेश सचिव मोहम्मद शमसाद शाई, जेपी चंद्रवंशी, कमलेश प्रसाद चंद्रवंशी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
समृद्धि यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और पूरे प्रदेश में विकास की नई उम्मीदें जगी हैं।
नवीन कुमार
संवाददाता, पटना (बिहार)