खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चयन स्पर्धा संपन्न

0 231

 

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 के अंतर्गत विकासखंड करंजिया में विकासखंड स्तरीय चयन स्पर्धा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया दिनांक 15 एवं 16 जनवरी 2026 को उत्कृष्ट विद्यालय करंजिया के खेल मैदान में आयोजित की गई।

इस चयन स्पर्धा में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी एवं एथलेटिक्स जैसी खेल विधाओं में खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विकासखंड करंजिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आर.के. पांडे रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीआरसी श्री अजय राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। खेल प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी बनावल, समयन्वयक श्री अंगद धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खेल गतिविधियों के सफल संचालन में अतिथि खेल शिक्षक श्री राहुल मार्को, पीटीआई श्री दिलीप सोनवानी, श्री मुरलीधर तिवारी, शिक्षक श्री मयंक श्याम, सीनियर खिलाड़ी श्री प्रवीण मस्राम सहित अन्य सीनियर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने सक्रिय सहयोग एवं योगदान दिया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। कार्यक्रम का समापन सफल चयन प्रक्रिया एवं खिलाड़ियों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के साथ हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment