सीईओ जिला पंचायत के अध्यक्षता में सकल्प से समाधान अभियान की हुई समीक्षा

0 219

अभियान को सुचारू रूप से संचालन हेतु अधिकारियो को दिये गये आवश्यक निर्देश

सिंगरौली 16 जनवरी 2026/ सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश गोमे ने कलेक्ट्रेट सभागार में सकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा करते हुयें कहा कि 12 जनवरी युवा दिवस से प्रारंभ हुई संकल्प से समाधान योजना का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होने ने कहा कि योजना के अंतर्गत प्राप्त होने हितग्राही मूलक योजनाओ से संबंधित योजनाओ का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः कर लाभ दिलाया जायें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित हितग्रसही मूलक योजनाओ से संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें।और निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही या विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होने अभियान से संबंधित विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि गुणवत्ता आधारित निराकरण के साथ साथ अभियान अंतर्गत सभी योजनाओ के लक्ष्यो को पूरा किया जायें। सभी नोडल अधिकारी अपने अधिनस्थ अमलो को कार्य योजना तैयार का क्षेत्र भ्रमण किए जाने हेतु निर्देशित करे। मैदानी अमले शासन की विभिन्न योजनाओ से संबंधित आवेदन वा शिकायतो को घर घर जाकर वा शिविर लगाकर एकात्रित कर उक्त टीम के नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। साथ ही अभियान अंतर्गत किए जा रहे प्रकरणो के निराकरण की जानकारी संबंधित पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करे।उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि जनता से संवेदनशील व्यवहार रखते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएं, ताकि योजना का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंच सके। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, डीपीओ जीतेन्द्र गुप्ता, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, सहायक श्रम अधिकारी नवनीत पाण्डेय, उप संचालक पशु चिकित्सा एवं डेयरी डॉ. रविन्द्र जयसवाल , जनपद पंचयत बैढ़न के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत बरवा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment