सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो से अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ़्तार 

₹33,600 की मदिरा व करीब ₹5 लाख का वाहन सीज़, तिनगुड़ी चौकी-सरई थाना की घेराबंदी में सफलता

0 401

 

रिपोर्ट -रोहित शाह सिंगरौली

सिंगरौली। अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध सिंगरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी तिनगुड़ी, थाना सरई क्षेत्र में 15 जनवरी 2026 को घेराबंदी कर एक बोलेरो वाहन से अवैध मदिरा जब्त की। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में कुल ₹33,600 की अवैध शराब एवं लगभग ₹5 लाख कीमत का बोलेरो वाहन सीज़ किया गया है।

कार्रवाई के दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख़्त निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment