ग्राम पंचायत बेदुआ में दर्दनाक हादसा: यूको बैन ने 8 साल की बच्ची को घसीटा, हालत नाजुक

कुत्ता बचाने के प्रयास में वाहन चालक ने बच्ची को कुचला, एक पैर-एक हाथ टूटा, कई दांत क्षतिग्रस्त, रीवा रेफर

0 371

 

सीधी। खजुरी सीधी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बेदुआ में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार यूको बैन वाहन ने 8 साल की मासूम बच्ची को घसीटते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में बच्ची का एक पैर और एक हाथ टूट गया, साथ ही कई दांत भी टूटने की जानकारी सामने आई है। बच्ची की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, वाहन चालक कुत्ते को बचाने के चक्कर में संतुलन खो बैठा और बच्ची को कुचलते हुए घसीटता चला गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल सीधी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घायल बच्ची के पिता मनोज पाल ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और लोग लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment