अवैध धान परिवहन पर कृषि उपज मंडी समिति सीधी की बड़ी कार्रवाई, 46,501 रुपये वसूले

0 287

 

सीधी, 13 जनवरी 2026।

उपसंचालक आनंद मोहन शर्मा, आंचलिक कार्यालय रीवा के निर्देशन में तथा भारसाधक अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राकेश कुमार शुक्ला एवं मंडी सचिव रावेंद्रशेखर अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में कृषि उपज मंडी समिति सीधी द्वारा अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

दिनांक 11 जनवरी 2026 को मंडी समिति के जांच दल द्वारा वाहन क्रमांक BR28GA0256 को जांच के दौरान रोका गया। जांच में वाहन में 292 कुंटल धान अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाया गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया।

जिसमें मंडी शुल्क 34,588 रुपये, समझौता शुल्क 5,000 रुपये तथा निराश्रित शुल्क 6,918 रुपये शामिल हैं। इस प्रकार कुल 46,501 रुपये की राशि जमा कराई गई।

उक्त कार्रवाई में कृषि उपज मंडी समिति सीधी के जांच दल के सदस्य सहायक उप निरीक्षक अनुज कुमार मिश्रा एवं विनय कुमार पांडेय की सक्रिय भूमिका रही।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment