जिले में कुपोषण के खिलाफ सख्त अभियान, आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश

0 303

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिंडौरी | 13 जनवरी 2026

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में संचालित पोषण संबंधी योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो बच्चे आंगनबाड़ी सेवाओं से वंचित हैं, उनका घर-घर सर्वे कर चिन्हांकन करते हुए तत्काल पंजीयन किया जाए। कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें समय पर पोषण आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं फॉलो-अप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में जर्जर एवं मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कराने तथा सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा, तभी जिले में कुपोषण की स्थिति में ठोस सुधार संभव है।

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही श्रीमती माधुरी बिलैया (अध्यक्ष), श्री नागेन्द्र चौरसिया (सदस्य), श्रीमती शिखा राय, महिला सेल डीएसपी श्री पुरुषोत्तम मरावी, अभियोजन अधिकारी श्री मनोज वर्मा, एडीपीओ श्री अभिषेक पटले, सीएमएचओ, जिला शिक्षा अधिकारी, श्रम निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment