कोला घाट पुलिस से वीटी कॉलम चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार,एक फरार

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। थमा मिर्जापुर क्षेत्र के अंतर्गत निर्माण धीन कोला घाट पुल से वीटी कॉलम चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कोलाघाट पुल से एक लोहे की वीटी कॉलम को चोरी कर बाइक से जा रहे गुड्डू पुत्र राम भजन निवासी गंगानगर थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर व दूसरा साथी अवनीश पुत्र रतिपाल को
प्रमोद कुमार व संजय सिंह ने पकड़ने का प्रयास किया इस दौरान गुड्डू को पकड़ लिया तथा उसका साथी अवनीश मौके से फरार हो गया पुलिस को तहरीर दी गई और तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त गुड्डू को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक लोहे की वीटी कॉलम बरामद कर घटना में इस्तेमाल बाइक का धारा 207 एमबी एक्ट में चालान कर दिया।