धरती आबा की समीक्षा बैठक संपन्न

0 178

खमोद चंदेल जिला ब्यूरो डिंडोरी

 

डिंडौरी : -सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान की समीक्षा बैठक शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले में चयनित 563 ग्रामों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना धरती आबा के तहत जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को जनहित को ध्यान रखते हुए विकास कार्यों के प्रस्ताव जल्द तैयार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक के दौरान बिजली विभाग को लाइन विहीन गांव में सोलर पैनल के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराने, बी एस एन एल को टावर चालू कराए जाएं ताकि ग्रामीणों क्षेत्रों में नेटवर्क सुविधा शुरू हो सके। बंधन योजना के तहत वन विभाग के अधिकारियों को वन समितियों और वन ग्राम में रहने वाले लोगों स्वरोजगार से जोड़ने और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 3 हजार की जनसंख्या में एक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने का प्रावधान है। जिसके हमने 35 उपस्वास्थ्य केंद्र का प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। उद्योग विभाग ने ग्रामीण बेरोजगार लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए 35 प्रशिक्षण केंद्र खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे पी यादव, जिला पंचायत सी ई ओ श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम बजाग श्री राम बाबू देवांगन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमार जाटव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, लोक निर्माण विभाग अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, मत्स्य विभाग अधिकारी, एलडीएम, विद्युत विभाग, पुशपालन अधिकारी, पीएचई अधिकारी सहित जनपद सीईओ और संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment