Breaking News

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय युवा दिवस पर योग एवं रन फॉर स्वदेशी का आयोजन

0 197

मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में सर्वप्रथम समस्त छात्र-छात्राओं, शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ द्वारा सामूहिक योग अभ्यास किया गया, साथ ही रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन की भी शुद्धि होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने विश्व धर्म सम्मेलन में भारत की संस्कृति और विचारों को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया, वह आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

रन फॉर स्वदेशी के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे तक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विश्व का सबसे युवा देश भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और इसके विकास में सहभागी बनना प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी है।

 कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment