पांढुरना में अवैध प्लाटिंग का कारोबार: पांच मुख्य रास्तों पर माफिया सक्रिय

0 524

पांढुरना संवाददाता- निलेश कलस्कर जिला ब्युरोचीफ़

पांढुरना। जिला बनने के बाद शहर के आसपास भू-माफियाओं ने अवैध प्लाटिंग का जाल बिछा दिया है। नागपुर, मुलताई, अमरावती, पारडी रोड और पांढुरना बायपास पर कृषि भूमि पर बिना अनुमति के प्लाट काटे जा रहे हैं। उपजाऊ जमीन को आवासीय बताकर आम जनता के साथ धोखाधड़ी की जा रही है।

अवैध कारोबार का जाल:

माफियाओं द्वारा बिना डायवर्जन, TNCP नक्शा और RERA पंजीयन के ही कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। मध्यमवर्गीय परिवारों को सर्व-सुविधाओं का झांसा देकर फंसाया जा रहा है, जबकि कागजों पर इन प्लाटिंग का कोई कानूनी आधार नहीं है।

प्रशासन की भूमिका:

शहर के चारों ओर और बायपास पर बड़े पैमाने पर चल रहे इस अवैध खेल के बावजूद राजस्व विभाग और नगरपालिका प्रशासन मौन है। अधिकारियों की चुप्पी से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इन अवैध कॉलोनाइजरों पर तत्काल सख्त कार्यवाही की जाए ताकि जनता की गाढ़ी कमाई सुरक्षित रह सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment