सौसर कांग्रेस की बड़ी बैठक: संगठन में नई नियुक्तियां और रणनीतियों पर मंथन

संवाददाता- निलेश कलस्कर जिला ब्युरोचीफ
सौसर/आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय सौसर में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मनरेगा के मुद्दे को लेकर विरोध एवं संगठन सृजन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत और वार्ड कमेटियों के गठन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नई नियुक्तियां की गई जिसमे नगर कांग्रेस कमेटी सौसर में समन्वयक पद पर सुनील भांगे, अध्यक्ष पद पर संजय ठाकरे तथा कार्याध्यक्ष पद पर विलास बुले और आसिफ पठान को नियुक्ति प्रदान की गई। क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी रंगारी के अध्यक्ष पद पर रमाकांत घोरमारे, कार्याध्यक्ष प्रदीप विरखरे और धोंडबा चटप को नियुक्ति प्रदान की गई। क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी खैरी तायगांव के अध्यक्ष पद पर गणेश चौधरी और कार्याध्यक्ष पद पर बाबा बागड़े और अविनाश ताजने को नियुक्ति प्रदान की गई है। इस बैठक में जिला प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी, विधायक विजय चौरे, जिला अध्यक्ष जतन उइके सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।