Breaking News

सीएम के आगमन पर विश्वविद्यालय मांग के टीम पर पुलिस का रहा पहरा :छात्र

0 241


सीधी/बहरी/ मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सीधी जिले के बहरी आगमन पर विश्वविद्यालय स्थापना की बात को लेकर छात्र प्रतिनिधि मंडल का मांग पत्र सौंपना था लेकिन पुलिस अधिकारियों का लगातार विश्वविद्यालय मांग के नेतृत्वकर्ता छात्र इंद्रलाल पटेल एवं टीम पर नजर टिकी रही। कई पुलिस अधिकारियों का फोन एवं अन्य माध्यमों से जानकारी लेती रही।और प्रतिनिधि मंडल के छात्र कृपाशंकर एवं अन्य मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाये।पुलिस लगातार समझाइस देती रही कि यहां किसी भी प्रकार के गतिविधि नहीं करेंगे। ज्ञात हो कि सीधी जिले में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर जिले के छात्र छात्राओं के द्वारा लगातार पिछले पांच-छः वर्षों से इस पवित्र कार्य हेतु जनप्रतिनिधियों से मिल रहे हैं। वहीं छात्र इंद्रलाल ने कहा कि सीधी सिंगरौली और शहडोल के व्यौहरी सहित इतने बड़े क्षेत्र में विश्वविद्यालय न होना अत्यंत चिंतनीय है।बताते चले की विश्वविद्यालय के मांग को जिले के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने संसद में बात रखें हैं लेकिन अभी तक उसका कोई सुगबुगाहट तक नहीं चल रहा है।विधायक एवं अन्य प्रतिनिधियों ने भी बात रख चुके हैं। लेकिन सीधी की जनता देख रही हैं कि एक विश्तवविद्यालय स्थापना के लिए आज तक लगातार एक पर एक रोड़ा कैसे बना हुआ है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment