जनकल्याण की झलक: योजनाओं की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

0 390

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

 

विभागीय प्रदर्शनी के माध्यम से जनकल्याण योजनाओं का प्रदर्शन

 

प्रदर्शनी में आजीविका, पोषण और स्वास्थ्य योजनाओं पर रहा विशेष फोकस

 

बाल विवाह विरोधी संदेश के साथ मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी जिले के बहरी में आयोजित विभिन्न विभागों के हितग्राहियों के प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने महिला स्वसहायता समूह के हितग्राहियों से संवाद किया तथा उनके द्वारा बनाए गए लड्डू का भी स्वाद लिया और प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने जिले के प्रभारी मंत्री को भी स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित लड्डू खिलाए।

 

प्रदर्शनी में म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सीधी द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से निर्मित विभिन्न आजीविका उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से कुपोषण निवारण एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई। वहीं आर-सेटी द्वारा जूट उत्पाद एवं कृत्रिम ज्वेलरी का प्रदर्शन किया गया।

 

वन विभाग, सीधी द्वारा वनों से विकास की ओर थीम पर आधारित हर्बल एवं लघु वनोपज उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। उद्यानिकी विभाग द्वारा पीएमएफएमई योजना अंतर्गत नमकीन, मटर, मसाले, धनिया पाउडर एवं मिर्च पाउडर जैसे उत्पाद प्रदर्शित किए गए। कृषि विभाग द्वारा उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई, जबकि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा पीएम जनमन, धरती आबा अभियान, स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी साझा की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकल सेल निवारण एवं अन्य विभागीय कार्यक्रमों से संबंधित स्टॉल लगाकर आमजन को जागरूक किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए प्रदर्शित उत्पादों एवं योजनाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता की गई। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर मुख्यमंत्री ने सहभागिता कर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, सांसद डॉ राजेश मिश्रा, विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, विधायक देवसर श्री राजेन्द्र मेश्राम, विधायक सिंगरौली श्री रामनिवास शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह, पूर्व विधायक चुरहट श्री शरदेन्दु तिवारी, पूर्व विधायक श्री रामलल्लू वैश, पार्टीपदाधिकारी श्री राजेश पाण्डेय, श्री कान्तदेव सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष श्री देवकुमार सिंह चौहान, श्री अजय पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment