परम्परागत लोकनृत्य के साथ बहरी में मुख्यमंत्री का अभिनंदन

0 239

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

 

मुख्यमंत्री के बहरी आगमन पर आत्मीय स्वागत

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार दोपहर सीधी जिले के बहरी पहुँचे। सीधी में आयोजित विभिन्न विभागों के हितग्राहियों के प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम तथा विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में सहभागिता हेतु मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

 

जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग श्री दिलीप जायसवाल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा तथा सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

 

इस अवसर पर विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, विधायक देवसर श्री राजेन्द्र मेश्राम, विधायक सिंगरौली श्री रामनिवास शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह, पूर्व विधायक चुरहट श्री शरदेन्दु तिवारी, पूर्व विधायक श्री रामलल्लू वैश, पार्टीपदाधिकारी श्री राजेश पाण्डेय, श्री कान्तदेव सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष श्री देवकुमार सिंह चौहान, श्री अजय पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

 

हेलीपैड में कमिश्नर रीवा संभाग श्री बीएस जामोद, आईजी श्री गौरव राजपूत, कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी सहित अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री का स्वागत परम्परागत आदिवासी सैला एवं गुदुमबाजा लोकनृत्य के माध्यम से किया गया, जिससे पूरे आयोजन में सांस्कृतिक गरिमा और उत्साह का वातावरण बना रहा।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment