कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जताया आभार

0 327

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में बहरी, सीधी में आयोजित विभिन्न विभागों के हितग्राहियों के प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम तथा विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

 

कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग देने वाले समस्त जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी ने सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लगे पुलिस बल एवं संबंधित सभी विभागों के सहयोग की सराहना की।

 

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों, हितग्राहियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग की भी सराहना करते हुए कहा कि जिलेवासियों के सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सका। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment