मंच से बदली ज़िंदगी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हितग्राहियों को किया लाभान्वित”

0 286

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न विभागों के हितग्राहियों का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को मंच से लाभान्वित किया गया।

 

निजी कस्टम हायरिंग योजना अंतर्गत ग्राम सुकवारी निवासी ऋषि कुमार सिंह चौहान को 8 लाख 87 हजार रुपये का लाभ प्रदान किया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत ग्राम डिहुली टिक नं. 03 निवासी प्रवीण सिंह चंदेल को 10 लाख रुपये, ग्राम शिवुरवा निवासी अंबिकेश प्रताप सिंह को 9 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पिपरोहर निवासी मुकेश कुमार केवट को 8 लाख रुपये तथा ग्राम मुडिका निवासी राजेश कुमार साहू को 4 लाख 95 हजार रुपये का हितलाभ दिया गया। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना अंतर्गत ग्राम खटास निवासी प्रेम शुक्ला को 6 लाख 88 हजार रुपये प्रदान किए गए। वहीं म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत मटिहनी निवासी रेनू गुप्ता को 1 लाख 50 हजार रुपये एवं लौआ निवासी उषा तिवारी को 3 लाख रुपये का लाभ वितरित किया गया।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24, सीधी निवासी रमा सोनी, पति कमलेश सोनी को स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया। साथ ही वार्ड क्रमांक 07 निवासी गणेश साकेत को गृह प्रवेश हेतु प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त ग्राम चन्दवाही निवासी ममता यादव एवं सान्या यादव को लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत आश्वासन पत्र प्रदान किया गया।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment