संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी के इन्क्यूबेशन सेंटर में ‘कोर इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट’ पर कार्यक्रम संपन्न

सीधी 09 जनवरी 2026
राज्य परियोजना संचालनालय, विश्व बैंक परियोजना, उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार जनवरी माह के प्रथम सप्ताह का कार्यक्रम संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय, सीधी के इन्क्यूबेशन सेंटर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ‘कोर इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट’ विषय पर केंद्रित रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को इन्क्यूबेशन सेंटर के उद्देश्य एवं वहां उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं (इन्फ्रास्ट्रक्चर) की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह द्वारा की गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को स्टार्टअप एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इन्क्यूबेशन सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार प्रजापति ने विद्यार्थियों को इन्क्यूबेशन सेंटर के उद्देश्यों से अवगत कराया, वहीं सहायक नोडल अधिकारी डॉ. गुलाम मोइनुद्दीन ने सेंटर में उपलब्ध कोर इंफ्रास्ट्रक्चर पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।