पन्ना में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 की युवा बैठक सम्पन्न

0 208

युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

 

पन्ना |

आज पन्ना में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 की एक महत्वपूर्ण युवा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री सवाई राजा डॉ. हृदय शाह जूदेव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की रूपरेखा एवं प्रस्ताव पन्ना जिला अध्यक्ष श्रीमती सुप्रिया राजे द्वारा प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

डॉ. हृदय शाह जूदेव जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए संगठन को सशक्त एवं संगठित बनाने, समाज में सकारात्मक नेतृत्व विकसित करने तथा युवाओं को सामाजिक दायित्वों से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रदेश स्तर से संगठन को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 

उन्होंने जानकारी दी कि उनकी संस्था अशित अंजना हेरिटेज फ़ाउंडेशन को क्षत्रिय महासभा की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागी बनाया जाएगा, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जन-सेवा के क्षेत्रों में प्रभावी और जनहितकारी कार्य किए जा सकें। उल्लेखनीय है कि डॉ. जूदेव जी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित नवाचार गो-वेनम से संबंधित संसाधनों का एक बड़ा हिस्सा इसी फ़ाउंडेशन को समर्पित किया गया है, जिससे निर्धन एवं ज़रूरतमंद वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

 

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक विस्तार तथा युवाओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसे जिला कार्यकारिणी द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा।

 

— जारीकर्ता

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897

पन्ना (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment