विदिशा में शीत लहर के बीच मानवाधिकार संगठन ने किया कंबल वितरण

0 378

 


मध्यप्रदेश/विदिशा शीत लहर को देखते हुए मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। लगातार बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए यह पहल गरीब, बेसहारा और सड़क पर रहने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की गई।


इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहाय लोगों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मानवाधिकार संगठन हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य करता रहेगा।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment